बाथटब में नहाते समय फोन चला रही थी आयरलैंड की महिला, करंट लगने से हुई मौत

डबलिन (आयरलैंड) में बाथटब में नहाते समय चार्जिंग में लगा मोबाइल इस्तेमाल कर रही एक महिला की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने स्थानीय अदालत में अक्टूबर-2024 की घटना का ज़िक्र कर कहा कि मोबाइल कंपनियों को इसकी स्पष्ट चेतावनी देनी चाहिए। बकौल शख्स, शायद पत्नी से मोबाइल पानी में गिर गया था।