बाथरूम की खिड़की तोड़ी, 3 पुलिस अफसर हॉल में घुसे और फिर... 17 बच्चों को कैसे छुड़ाया
मुंबई में 17 बच्चों व 2 लोगों को बंधक बनाने वाले 50-वर्षीय रोहित आर्य ने बंधक बनाने के बाद हॉल के बाहर ताला लगा दिया था। बच्चे खिड़की से मदद के लिए चिल्लाते रहे। इसके बाद 3 पुलिस अफसर बाथरूम की खिड़की तोड़कर हॉल में घुसे। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।