सुल्तानपुर (यूपी) की 11-वर्षीय शिवांशी दुबे आंखों पर पट्टी बांधकर किताबों, नोटों और अन्य लिखित चीज़ों को सूंघकर और महसूस कर पढ़ लेती हैं। छठी कक्षा में पढ़ने वाली शिवांशी ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिभा अपने गुरु से सीखी है व अंतर्ध्यान व मेडिटेशन के ज़रिए यह संभव हो सका। शिवांशी बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।