बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्ज़िट खोले गए
दिल्ली मेट्रो ने बंद किए सभी स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए हैं। CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च को देखते हुए आज (12 अक्टूबर) सुबह 6 बजे, छह मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए थे। इनमें राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस और बाराखंभा रोड शामिल थे।