दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद एक कपल को बंद टॉयलेट के अंदर मृत पाया गया है। महिला टॉयलेट सीट पर बैठी हुई थी और उसके पास मिला शख्स उसे गले लगाए हुआ दिखा और वे शायद मदद मिलने का इंतज़ार कर रहे थे। होटल में आग लगने से कम-से-कम 21 लोगों की मौत हो गई है।