बौद्ध मंदिरों के बाहर क्यों लगाया जाता है प्रार्थना चक्र?

बौद्ध मंदिरों के बाहर प्रार्थना चक्र लगे होते हैं जिन्हें 'मानी खोलो' कहा जाता है। नैनीताल तिब्बती समुदाय के सचिव याशी थुप्तेन के मुताबिक, इनमें आमतौर पर 'ॐ मणि पद्मे हूं' जैसे मंत्र लिखे होते हैं और जब कोई भक्त श्रद्धा से इस चक्र को घुमाता है तो माना जाता है कि वह मंत्रों का पाठ कर रहा है।