बंदर के कारण पूरे श्रीलंका में गुल हुई बिजली 4 दिन बाद भी पूरी तरह नहीं हो पाई है रीस्टोर

बंदर के कारण पूरे श्रीलंका में रविवार को गुल हुई बिजली 4-दिन बाद भी पूरी तरह से रीस्टोर नहीं हुई है। श्रीलंका के सलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने बताया, "ग्रिड को पूरी क्षमता पर बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन रात के समय में अधिक मांग की ज़रूरत को पूरा करने के लिए पावर कट होंगे।"