सिवान (बिहार) में बंदर के धक्के से छत से गिरने के बाद एक लड़की की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, 10वीं की छात्रा धूप सेंकने व पढ़ाई करने के लिए छत पर बैठी थी। लड़की के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थीं और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।