बंदर ने पेड़ से की ₹2 लाख के नोटों की 'बारिश', पैसे बटोरते लोगों का वीडियो आया सामने
बुलंदशहर (यूपी) की कचहरी में शनिवार को एक बंदर बैनामा कराने जा रहे युवक से ₹2 लाख से भरा थैला छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट फेंकने लगा। नोट गिरते ही वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें समेटने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद बंदर के कब्ज़े से ₹1.98 लाख बरामद हो गए।