बादलों ने ढकी दिल्ली की फिज़ा, बारिश और आंधी-तूफान को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक या बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36°C से 38°C के बीच और न्यूनतम तापमान 26.4°C रहेगा।

Load More