आईपीएस महेश भागवत ने कई वर्ष बंधुआ मज़दूरी और तस्करी में फंसे बच्चों को बचाने के लिए समर्पित किए हैं। वह ऑपरेशन स्माइल का हिस्सा हैं जिसने भीख मांगते और ढाबों पर काम करने वाले 7,000 बच्चों को रेस्क्यू किया है। भागवत और उनकी टीम ने 23-रेस्क्यू ऑपरेशंस कर बच्चों सहित 900 से ज़्यादा बंधुआ मज़दूरों को बचाया है।