बिना इंटरनेट, सिर्फ एक मिस्ड कॉल से होगा पेमेंट! क्या है प्रक्रिया; IOB ने उठाया बड़ा कदम
इंडियन ओवरसीज़ बैंक (आईओबी) ने फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए UPI 123Pay सर्विस की शुरुआत की है। इसमें बिना इंटरनेट के केवल एक मिस्ड कॉल के ज़रिए ही ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा। इसके लिए यूज़र्स को केवल एक मिस्ड कॉल देना होगा जिसके बाद उन्हें एक IVR कॉल आएगा। इसमें वह ट्रांजैक्शन अमाउंट और अपना यूपीआई पिन दर्ज करेंगे।