बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट! NPCI लाने वाला है नया 'टैप-टू-पे' फीचर
'बिज़नेस स्टैंडर्ड' के अनुसार, NPCI 'टैप-टू-पे' फीचर पर काम कर रहा है जिससे UPI यूज़र्स बिना इंटरनेट के भी ₹2,000 तक का पेमेंट कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट, ग्राहक पहले इंटरनेट से UPI लाइट वॉलेट में पैसे लोड करेंगे और इसके बाद वे बिना UPI पिन डालकर ऑफलाइन भुगतान कर सकेंगे। यह फीचर फ्लाइट और अंडरग्राउंड ट्रेन नेटवर्क में काम आएगा।