inshorts

बिना इजाज़त के लद्दाख-कश्मीर घूमता पकड़ा गया चीनी नागरिक, फोन में मिली होश उड़ाने वाली हिस्ट्री

श्रीनगर में वीज़ा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर हिरासत में लिए गए एक चीनी शख्स की तस्वीर शेयर की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हू कांगताई नामक यह शख्स बिना इजाज़त लद्दाख के संवेदनशील इलाकों में भी गया था और उसका मोबाइल जांच के लिए भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट, उसकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री में आर्टिकल-370 के सर्च मिले हैं।