ज़मीन खरीदने में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों को और सख्त किया है। बकौल रिपोर्ट्स, रजिस्ट्री के दौरान दोनों पक्षों को पैन कार्ड देना ज़रूरी है, पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। इसके अलावा, खसरा नंबर, खतौनी व भू-नक्शा जैसे दस्तावेज़ और खरीदार और विक्रेता के बीच समझौते की कॉपी लगानी होगी।