कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में पिछले महीने आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 20 से अधिक लड़कियों का विवाह बगैर दूल्हे के ही करा देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि ₹10,000-₹10,000 की रिश्वत लेकर बिना वर के ही शादी कराकर सर्टिफिकेट भी दे दिया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।