इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिना धर्म बदले किए गए अंतरधार्मिक विवाहों को अवैध करार दिया है। हाईकोर्ट ने आर्य समाज मंदिर में नाबालिग लड़की से विवाह करने के आरोपी के मामले में यह फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने अलग-अलग धर्म के लोगों व नाबालिग जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र देने को लेकर आर्य समाज सोसाइटियों की जांच कराने का भी निर्देश दिया।