बिना प्रोफेशनल डिग्री के अब सोशल मीडिया पर नहीं दे सकेंगे 'ज्ञान'; चीन ने लागू किया नया नियम
चीन ने एक नया 'इन्फ्लुएंसर लॉ' लागू किया है जिसके तहत अब ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स बिना किसी आधिकारिक या प्रोफेशनल डिग्री/लाइसेंस/सर्टिफिकेट के 'सेंसिटिव' विषयों जैसे मेडिसिन, कानून, शिक्षा या फाइनेंस पर सलाह नहीं दे सकेंगे। साइबरस्पेस ऐडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चीन (सीएसी) के अनुसार, यह कदम फर्ज़ी जानकारियों और गलत सलाह से लोगों को बचाने के लिए उठाया गया है।