बिना ब्रेक के 463 KM दौड़ती रही वंदे भारत, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

24 अक्टूबर को खराब ब्रेकिंग सिस्टम के बावजूद एक खाली वंदे भारत ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से हटिया (झारखंड) से यूपी तक 463-किलोमीटर चलाया गया। लोको पायलट द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद चेतावनी नज़रअंदाज़ की गई। डीडीयू स्टेशन पर जांच में डिब्बों के ब्रेक अलग पाए गए जिसके बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।