बिना शराब पिए केरल के बस चालक का ब्रेथ ऐनालाइज़र टेस्ट आया पॉज़िटिव, बोला- कटहल खाया था

केरल में बीते दिनों केएसटीआरसी के एक बस चालक का बिना शराब पिए ब्रेथ ऐनालाइज़र टेस्ट पॉज़िटिव आ गया। चालक ने ब्लड टेस्ट की मांग कर कहा कि उसने ड्यूटी पर आने से पहले कटहल खाया था। वहीं, जांच अधिकारी ने खुद कटहल खाने से पहले व बाद में ब्रेथ ऐनालाइज़र टेस्ट किया और चालक की बात को सच पाया।