बिना सॉफ्टवेयर के राफेल-मिसाइल हैं बेकार, AI में करना होगा निवेश: रिटायर्ड ले. जनरल राज शुक्ला
रक्षा उद्योग पर रिटायर्ड ले. जनरल राज शुक्ला ने कहा है, "राफेल और मिसाइलें तब तक बेकार हैं जब तक उनके इस्तेमाल को प्रभावी बनाने वाला सॉफ्टवेयर न हो इसलिए हमें AI में निवेश करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सैन्य डेटा सिविल स्ट्रीम में साझा नहीं हो सकता इसलिए सेना को 'एक्सक्लूसिव LLMs' और असली AI विशेषज्ञों की ज़रूरत है।