बलिया (उत्तर प्रदेश) में रोज़े के दौरान बिना हेलमेट पहने मोपेड चला रहे एक शख्स का ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। यूपी पुलिस ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "नेक नीयत ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर ने रोज़ेदार को हेलमेट तोहफे में दिया…साथ ही एक मीठी याद दिलाई- 'रोज़ा हो या रोड, दोनों में अनुशासन ज़रूरी है'।"