बॉन्डी बीच हमले के एक महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में फिर हुई गोलीबारी, 3 लोगों की हुई मौत
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के लेक कार्गेलिगो में गुरुवार को हुई गोलीबारी में कम-से-कम 3 लोग मारे गए। NSW पुलिस फोर्स ने X पर एक पोस्ट में बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। गौरतलब है, करीब एक महीने पहले सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए हमले में 15 लोग मारे गए थे।