फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने मोहाली (पंजाब) स्थित प्लाक्षा विश्वविद्यालय में 'बिन्नी बंसल इंस्टीट्यूट फॉर इन्वेंटिंग द फ्यूचर' (आईआईएफ) की स्थापना के लिए ₹70 करोड़ दिए हैं। यह संस्थान एआई, ब्लॉकचेन और रोबोटिक्स पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अलावा यह संस्थान स्वास्थ्य सेवा, कृषि और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विकास और उसे बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।