inshorts

बेनीन सरकार ने तख्तापलट से किया इनकार, कहा- तख्तापलट की कोशिश नाकाम, सामान्य है हालात

बेनीन सरकार ने तख्तापलट की कोशिश नाकाम बताते हुए कहा कि देश में हालात सामान्य हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रविवार को कुछ सैनिकों ने राज्य टीवी पर कब्ज़ा कर सत्ता संभालने का दावा किया लेकिन सुरक्षा बलों ने थोड़ी देर में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। सैनिकों ने सीमाएं बंद करने की घोषणा की थी जिसे सरकार ने खारिज कर दिया।