बिन ब्याही मां को 100 कोड़े मारने की सज़ा, सऊदी अरब के फैसले की हो रही आलोचना
सऊदी अरब में शादी के बिना बच्चे को जन्म देने पर केन्या की एक घरेलू सहायिका एस्थर वांजा मुथोनी को 100 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई गई है। वह एक मिस्र के व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं जिससे वह गर्भवती हुई थीं और वह व्यक्ति सऊदी अरब छोड़ चुका है। मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले की आलोचना की है।