बोनस में चीन की कंपनी ने कर्मचारियों को दिए सोने के 'कीबोर्ड कैप', कीमत सुन रह जाएंगे दंग

चीन की एक टेक कंपनी ने अपने कई कर्मचारियों को बोनस के तौर पर सोने के कीबोर्ड कैप दिए हैं। सबसे अधिक कीमत 35.02 ग्राम वज़नी 'स्पेस बार' कीकैप की है जिसकी कीमत लगभग ₹40 लाख के आसपास है। 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के अनुसार, कंपनी ने हाल के वर्षों में अबतक 55 सोने के कीकैप कर्मचारियों को दिए हैं।