inshorts

बाप बना हैवान, बंगाल में पत्नी की 'बेवफाई' के गुस्से में 4 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट

नदिया (पश्चिम बंगाल) में एक शख्स ने पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में गुस्से में अपनी 4-वर्षीय बेटी की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी की गैर-मौजूदगी में बेटी को मार डाला और शव को पास की नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।