बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचा था शूटर शिवकुमार: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस की पूछताछ में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने बताया कि हत्या के बाद वह लीलावती अस्पताल गया था जहां सिद्दीकी का इलाज चल रहा था। गौतम ने बताया कि वह अस्पताल के बाहर आधे घंटे तक रहा ताकि सिद्दीकी की मौत की पुष्टि कर सके।