बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी कपड़े बदलकर घटनास्थल के पास रहा था: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपी शिव कुमार गौतम ने वारदात के बाद कपड़े बदले थे और भीड़ में छिपकर घटनास्थल के पास रहा था। बकौल रिपोर्ट, वह ऑटो से कुर्ला गया और फिर ट्रेन से पुणे पहुंचा जहां वह 7 दिन तक रहा। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश चला गया था।