महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आकाश गिल नामक एक और आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिल, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी है और वह हत्याकांड में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता देता था। मामले में अब तक 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।