बाबर आज़म 8 साल बाद ICC T20I रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट से हुए बाहर

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म 8 वर्षों के बाद आईसीसी टी20I रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाज़ों की सूची से बाहर हो गए हैं। वह 3 स्थान लुढ़ककर 12वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, इस सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट हैं।