बाबर आज़म ने की T20I में सर्वाधिक अर्धशतक के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (74) के साथ ही टी20I में भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली (38) के सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 32 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 30 अर्धशतक लगाए हैं।