बाबर आज़म बने WTC में 3000 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज़
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 23 रन बनाने वाले पाकिस्तान के बाबर आज़म ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 3000 रन पूरे किए हैं। वो यह मुकाम हासिल करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। गौरतलब है कि डब्ल्यूटीसी में विराट के 2617 रन (46 मैच) और रोहित के 2716 रन (40 मैच) हैं।