पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म व गेंदबाज़ नसीम शाह के बाद बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने फैसलाबाद में आयोजित हो रहे नैशनल टी20 चैंपियनशिप में खेलने से इनकार कर दिया है। तीनों ही खिलाड़ियों को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। रिज़वान न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भी आराम करना चाहते हैं।