बाबर आज़म की लाइव मैच में रमीज़ राजा ने कर दी घनघोर बेइज़्ज़ती, लीक हुआ ऑडियो
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज़ राजा ने पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच में कमेंट्री के दौरान बाबर आज़म की बेइज़्ज़ती कर दी जिसका ऑडियो लीक हो गया है। दरअसल, कैच आउट दिए जाने पर बाबर ने रिव्यू लिया तो रमीज़ माइक ऑफ करना भूल गए और कहा, "यह आउट है...अब ड्रामा करेगा।" एक फैन ने लिखा, "रमीज़ पहले बाबर समर्थक थे।"