बाबर को सिंगल लेने से मना करने पर स्टीव स्मिथ पर नाराज़ हुआ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर
बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स की पारी के दौरान स्टीव स्मिथ द्वारा बाबर आज़म के साथ सिंगल लेने से मना करने का वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने प्रतिक्रिया दी है। बासित ने स्मिथ पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर आज बाबर आज़म की जगह विराट कोहली होते तो स्मिथ का बाप भी सिंगल लेता।"