बाबर ने तोड़ा रोहित शर्मा का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने
पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने टी20I में सर्वाधिक रन बनाने का रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने शुक्रवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I में 11* रन बनाए और टी20I में 130 मैचों में उनके 4234* रन हो गए हैं। टी20I से संन्यास ले चुके रोहित ने 159 टी20I में 4231 रन बनाए थे।