बॉम्बे हाईकोर्ट ने टाटा ट्रस्ट्स की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 30 नवंबर को होने वाली टाटा संस की बैठक पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इन याचिकाओं में एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति और चेयरमैन के कास्टिंग वोट को चुनौती दी गई है। हालांकि, बैठक का परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।