बॉम्बे HC ने पूर्व सेबी प्रमुख माधबी बुच के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पर लगाई रोक

पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और 5 अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 4-मार्च तक रोक लगा दी। दरअसल, मुंबई की विशेष अदालत ने शनिवार को शेयर बाज़ार में कथित धोखाधड़ी को लेकर बुच और 5 अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था।