बॉम्बे हाईकोर्ट को ईमेल के ज़रिए एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला और यहां से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है। बकौल पुलिस, हाईकोर्ट सामान्य रूप से नियमित समय पर शुरू हुआ है।