बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क, चपरासी, स्टेनोग्राफर व ड्राइवर समेत 2,381 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट की मुंबई, नागपुर और औरंगाबाद बेंच के लिए की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 जनवरी, 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।