बीमार पति को पीठ पर लादकर महाराष्ट्र के अस्पताल में भटकती रही आदिवासी महिला, नहीं मिली मदद
अकोला (महाराष्ट्र) में बीमार पति को पीठ पर लादकर सरकारी अस्पताल पहुंची एक आदिवासी महिला को व्हीलचेयर/स्ट्रेचर नहीं मिला। आरोप है कि महिला, पति को लेकर अस्पताल में भटकती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, महिला ओपीडी के समय के बाद अस्पताल पहुंची थी और उसने स्ट्रेचर/व्हीलचेयर के लिए किसी से संपर्क नहीं किया था।