हमीरपुर (यूपी) में ट्रैफिक के लिए पुल बंद होने के कारण एक शख्स ने बीमार बेटे को गोद में उठाकर पुल पार किया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स ने बताया कि उसने बेटे को घर में रखी एक्सपायर्ड दवा खिला दी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुल मरम्मत के लिए बंद था।