बीमार बेटे की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ना चाहता था कर्मी, बॉस के जवाब ने जीता दिल
अंकित पांडे नामक X यूज़र ने बताया है कि 2-महीने पहले अपने बेटे की गंभीर बीमारी के चलते उनका अकाउंटेंट नौकरी छोड़ना चाहता था। उन्होंने बताया, "वह 10-साल से साथ था...मैंने कहा आपको सैलरी मिलती रहेगी...बेटे के ठीक होने पर लौट आना...1-महीने बाद वह खुशी-खुशी वापस आ गया।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने बॉस के इस कदम की सराहना की है।