बीमार मां को वाराणसी के घाट पर छोड़कर भाग गए बेटी-दामाद

कानपुर (यूपी) की एक महिला अपनी 75-वर्षीय बुज़ुर्ग बीमार मां को घुमाने के बहाने वाराणसी ले गई और वहां मणिकर्णिका घाट पर उन्हें व्हीलचेयर पर छोड़कर अपने पति के साथ लौट गई। बकौल रिपोर्ट्स, एक समाजसेवी ने बुज़ुर्ग महिला का वीडियो बनाकर वायरल किया जिसके बाद उनकी बेटी-दामाद को अपनी गलती का अहसास हुआ और वे उन्हें लेने वाराणसी पहुंचे।