वंतारा में होगा हाथी के बच्चे का इलाज, 18 महीने की बीमार 'माया' को केरल से किया गया एयरलिफ्ट
केरल वन विभाग ने 18-महीने की बीमार हथिनी माया को बेहतर इलाज के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा भेजने का फैसला किया है जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट किया गया। खेलते समय गिरने से उसकी कई हड्डियां टूट गई थीं और वह खड़ी भी नहीं हो पा रही है। वंतारा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी/इलाज करेगी।