पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच को लेकर कहा है, "भारत को ऐसे गेंदबाज़ की ज़रूरत होगी जो 20 विकेट ले सके।" उन्होंने कहा, "अगर जसप्रीत बुमराह नहीं खेलते हैं तो ऐसे में कुलदीप यादव को नहीं खिलाना मेरे विचार में ज़्यादती होगी।" बकौल मांजरेकर, बल्लेबाज़ी में भारत को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।