पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर कहा है, "बुमराह जैसे मैच विजेता खिलाड़ियों का चोटिल हो जाना किसी भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि दुनिया के किसी अन्य तेज़ गेंदबाज़ ने उनकी तरह प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।"