भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से बाहर होने के बाद गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "Rebuilding💪।" तस्वीर में वह जिम में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, 19 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं व उनकी जगह हर्षित राणा टीम में शामिल किए गए हैं।